BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश मल्लीपुर-बाबागंज मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान:इस मार्गमें जगह-जगह गड्ढे, लोगों को आने-जाने में...

मल्लीपुर-बाबागंज मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान:इस मार्गमें जगह-जगह गड्ढे, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी; नई सड़क की मांग

0
1
मल्लीपुर-बाबागंज मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान:इस मार्गमें जगह-जगह गड्ढे, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी; नई सड़क की मांग

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में मल्लीपुर चौराहा से बाबागंज-नवाबगंज जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस रास्ते के किनारे बसे गांवों के लोग और रोजाना बाबागंज व नवाबगंज आने-जाने वाले राहगीर भी सड़क की इस हालत से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिले की कई सड़कों की हालत सुधर गई है, लेकिन यह जरूरी रास्ता अब भी खराब पड़ा है। स्थानीय लोगों ने सरकार और जुड़े विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा, “अगर श्रावस्ती के दूसरे लोग अच्छी सड़क पर चल सकते हैं, तो हम भी अच्छी सड़क क्यों नहीं देख सकते और क्यों नहीं चल सकते?” ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेंगे और जल्द सड़क की मरम्मत कराएंगे, ताकि लोगों को आने-जाने में राहत मिल सके। स्थानीय निवासी सुरेश, कमलेश, रज्जब, जमाई, हरबंश, हरीश, गुड्डू और राम कृपा समेत कई लोगों ने यह मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here