श्रावस्ती के ग्राम आवसंकुंडी में एक विद्यालय पिछले करीब 16 सालों से सिर्फ एक अध्यापक के भरोसे चल रहा है। यह विद्यालय ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट में स्थित है। लंबे समय से पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती न होने के कारण यहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से शिक्षकों का होना जरूरी है। इससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय में और शिक्षकों को तैनात करने की मांग की है।
16 साल से एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहा:बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर, ग्रामीणों ने की अतिरिक्त शिक्षकों की मांग