BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता की करंट लगने से मौत:बहराइच में ट्रांसफार्मर...

रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता की करंट लगने से मौत:बहराइच में ट्रांसफार्मर के पास टूटे तार की चपेट में आई, मौके पर तोड़ा दम

0
8


बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार शाम वह घर से किसी काम के लिए निकली थी। रास्ते में ट्रांसफार्मर के पास टूटकर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान मनकापुर कलां गांव निवासी रजनी (27) पत्नी अनूप के रूप में हुई है। रजनी रक्षाबंधन पर अपने मायके मलांवा गांव आई थी। परिवार वालों ने उसे कुछ दिन और रुकने के लिए कहा था। सोमवार शाम रजनी किसी काम से घर से बाहर निकली थी। ट्रांसफार्मर के पास टूटकर लटक रहा था एलटी तार रजनी घर से थोड़ी दूर पहुंची थी, तभी रास्ते में ट्रांसफार्मर के पास टूटकर लटक रहे एलटी तार की चपेट में आ गई। तार में करंट दौड़ रहा था। करंट लगते ही रजनी बुरी तरह झुलस गई और वहीं गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत रजनी के परिवार वालों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। रजनी को मृत देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू सूचना पर पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।