श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। मिर्जापुर दा0 पटरगंज निवासी 20 वर्षीय विशाल प्रताप उर्फ पुजारी ने अपने साथ हुई मारपीट का आरोप लगाया है। विशाल प्रताप ने थाना प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय को शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक, विशाल मिर्जापुर से भटपुरवा गांव जा रहा था। तभी पटरगंज गांव के पूरब में मिर्जापुर पटरगंज निवासी अनुज कुमार और राजेश उर्फ कालिया ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों ने विशाल को गालियां दीं। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। मारपीट में विशाल के सिर और शरीर पर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। विशाल प्रताप की शिकायत पर थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय के निर्देश पर हरदत्तनगर गिरंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक राज किशोर वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट:सिर पर चोटें आईं, जान से मारने की धमकी; दो लोगों पर केस दर्ज