BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश सऊदी भेजने के नाम पर 10 हजार की ठगी:कोर्ट के आदेश पर...

सऊदी भेजने के नाम पर 10 हजार की ठगी:कोर्ट के आदेश पर मल्हीपुर थाने में केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

0
3
सऊदी भेजने के नाम पर 10 हजार की ठगी:कोर्ट के आदेश पर मल्हीपुर थाने में केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

श्रावस्ती के मल्हीपुर में सऊदी अरब भेजने के नाम पर 10 हजार रुपये की ठगी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद मल्हीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के मुताबिक, हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के एक गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने बेटे को सऊदी अरब भेजने के लिए तैयब अली से संपर्क किया था। तैयब अली और उसके साथियों ने पासपोर्ट बनवाने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये, बेटे की फोटो और आधार कार्ड लिया था। पीड़ित का आरोप है कि करीब पांच महीने बीत जाने के बाद भी न तो पासपोर्ट बनवाया गया और न ही रकम वापस की गई। 30 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8 बजे पीड़ित रुपये या पासपोर्ट वापस मांगने आरोपी के घर गया। वहां तैयब अली और उसके साथियों ने अन्य लोगों को बुलाकर पीड़ित के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके मुंह में मिट्टी भर दी गई, जिससे उसकी सांस रुकने लगी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बची। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी साइकिल तोड़ दी गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने घटना के बाद मल्हीपुर थाने में शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। वहां से भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय में अधिवक्ता प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कार्रवाई की मांग की। दस्तावेजों के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, श्रावस्ती के आदेश के बाद मल्हीपुर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए। पुलिस की जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आएगी।