BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ साइबर फ्रॉड के 5000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

साइबर फ्रॉड के 5000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

0
3

 

 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* वादी/पीड़ित सरजील अहमद निवासी रानियापुर थाना को0जरवा जनपद बलरामपुर के साथ दिनांक 11/11/2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की गई। साइबर ठग द्वारा पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से धनराशि अवैध रूप से आहरित कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन *1930* तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई जिसका शिकायत/एकनॉलेजमेंट संख्या-33111250160160 है।

 

*रुपया वापसी का विवरण:-* साइबर हेल्पडेस्क थाना को.जरवा द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित के खाते से निकाली गई धनराशि में *5000 रुपये* आरोपी के खातों में होल्ड कराए गए। होल्ड की गई धनराशि के संबंध में MRM के माध्यम से संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 5,000 रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।

 

*साइबर पुलिस टीम:-*

1. थानाध्यक्ष श्री योगेश प्रताप सिंह

2.उ०नि०महेंद्र नाथ सिंह

3. का0मुकेश यादव

4. का०अखिलेश कुमार

5. म0का0 सूबी पटेल

 

*नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील:-* जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।