BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में बुखार से 6 साल की बच्ची की मौत:कई लोग चपेट...

श्रावस्ती में बुखार से 6 साल की बच्ची की मौत:कई लोग चपेट में, ग्रामीणों ने की गांव में कैंप लगाने की मांग

0
4

श्रावस्ती जिले के जमुनहा तहसील के शिकारी चौड़ा ग्राम पंचायत के छेदीपुरवा गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। गांव में कई बच्चे, बुजुर्ग बीमार हैं। सोमवार दोपहर 1 बजे जानकारी मिली की तीन दिन पहले एक 6 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों ने गांव में तुरंत स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच और इलाज की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, छेदीपुरवा निवासी ननकू की 6 साल की बेटी सकूना को मंगलवार को अचानक बुखार आया था। परिजन उसका मल्हीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद गांव में बीमारी को लेकर डर बढ़ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृत बच्ची की दो बहनों समेत कई बच्चे और दूसरे लोग भी गांव मे बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीण पप्पू ने बताया कि इन दिनों गांव में कई बच्चे बुखार से बीमार हैं। एक अन्य महिला ने भी कई बच्चों के बुखार से पीड़ित होने की बात कही। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गयी है। मृत बच्ची की मौत की असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले से भी एक टीम गांव को भेजी जा रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में पानी से होने वाली बीमारियों के साथ वायरल इन्फेक्शन के मामले बढ़ते हैं। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर वह खुद भी गांव का दौरा करेंगे। फिलहाल जांच के बाद ही पता चलेगा कि गांव में लोगों को वायरल बुखार है या कुछ और।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here