BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home सिद्धार्थनगर खड़सरी चौराहे पर 11000 वोल्ट का तार टूटा, धुआं निकला:बड़ा हादसा टला,...

खड़सरी चौराहे पर 11000 वोल्ट का तार टूटा, धुआं निकला:बड़ा हादसा टला, बिजली विभाग ने आपूर्ति काटी अभी तक सप्लाई नहीं जोड़ा गया

0
1
खड़सरी चौराहे पर 11000 वोल्ट का तार टूटा, धुआं निकला:बड़ा हादसा टला, बिजली विभाग ने आपूर्ति काटी अभी तक सप्लाई नहीं जोड़ा गया

इटवा क्षेत्र के खड़सरी चौराहे पर 30/31 अगस्त 2026 की रात 11000 वोल्ट का बिजली का तार टूट गया। खान टेंट हाउस के पास टूटे तार से धुआं निकल रहा था। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह राहगीरों ने टूटे तार को घास के बीच पड़ा देखा, जिससे लगातार धुआं निकल रहा था। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइनमैन मौके पर पहुंचा और एहतियातन बिजली आपूर्ति काट दी। लाइनमैन ने तुरंत टूटे हुए तार की मरम्मत का काम शुरू कर दिया लेकिन अकेले रहने के वजह से तार की सप्लाई नहीं जोड़ी जा सकी । स्थानीय निवासी राम लखन पटवा ने बताया कि तार रात करीब 3 बजे टूटा था। उन्होंने बताया कि तार टूटने के बाद चिंगारियां निकल रही थीं, जिसके कारण डर के मारे वे बाहर नहीं निकले, क्योंकि उनके परिवार में पत्नी और बेटी भी हैं। क्षेत्र के निवासियों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया है, ताकि सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here