Home Blog Page 17

पटखौली राजा में आल्हा गायन से गूंजा इलाका:दुर्गा प्रसाद यादव की टीम ने सामाजिक कुरीतियों से बचने और शिक्षा का संदेश दिया

विकास खंड कप्तानगंज के अन्नपूर्णा भवन पटखौली राजा में बस्ती उत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रसिद्ध आल्हा गायक दुर्गा प्रसाद यादव की टीम ने आल्हा गायन प्रस्तुत किया। उनके जोशीले अंदाज से लोग मंत्रमुग्ध हो गए। वीर रस से भरे आल्हा गायन को सुनकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। टीम ने सामाजिक कुरीतियों से बचने और शिक्षा का संदेश भी दिया। दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि आल्हा वीर रस की यह लोकगायन परंपरा धीरे-धीरे खत्म हो रही थी। लेकिन अब यह नए रूप में समाज में अपनी पहचान फिर से बना रही है। उन्होंने मांड़ो गढ़ की लड़ाई, बाप का बदला और आल्हा-ऊदल से जुड़े किस्सों को जोशीले अंदाज में सुनाया। उन्होंने लोगों से कहा कि समाज में फैली कुरीतियों से बचने के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए। साथ ही बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा का संदेश भी दिया। आल्हा गायन के दौरान दुर्गा प्रसाद यादव की टीम ने अपनी दमदार प्रस्तुति से श्रोताओं को बांधे रखा। वीर रस के गीतों और किस्सों पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में आल्हा सुनकर सभी गांव वाले खुश नजर आए। इस कार्यक्रम का आयोजन राकेश दूबे ‘जे.डी.’, प्रबंधक जे.डी. ग्रुप के सहयोग से हुआ। इस मौके पर संरक्षक बुद्धि सागर दुबे, मनोज दूबे, गणेश दत्त पाठक, दामोदर तिवारी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

महासमुंद में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के 6 लाख दीप, ‘आशीर्वाद का दीया’ बनेगा जनभागीदारी का भव्य उत्सव

0

रायपुर :  सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  सेवा संकल्प अभियान  के तहत महासमुंद जिले में 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में करीब 6 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा  को समर्पित यह आयोजन जिले में जनभागीदारी के एक बड़े उत्सव का स्वरूप लेगा।

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अटल परिसर, महासमुंद  में होगा, जहां लगभग  8 हजार दीपों  से परिसर को रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के प्रमुख मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, पीडीएस भवनों, अमृत सरोवरों, ग्रामीण बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से  हर घर एक दीया  जलाकर इस जनअभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

एक साथ रोशन होंगे जिले के प्रमुख स्थल

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर की शाम महासमुंद जिले में सेवा और संकल्प की सामूहिक रोशनी दिखाई देगी। कार्यक्रम के लिए समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। शाम  5 बजे से 6 बजे तक विभिन्न चिन्हित स्थलों पर साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था पूरी की जाएगी। इसके बाद  6 बजे से 6: 30 बजे तक  दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी एवं रंगोली प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूह की दीदियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।  शाम 7 बजे  जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। हजारों दीपों से जगमगाता महासमुंद सेवा, संकल्प, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश देगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में जलेंगे 5.51 लाख से अधिक दीप

कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में  5 लाख 51 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक शासकीय प्रतिष्ठान, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, पीडीएस भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।

विकासखंडवार दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।  महासमुंद में लगभग 1 लाख 5 हजार, बसना में 1 लाख 2 हजार, पिथौरा में 1 लाख 26 हजार, बागबाहरा में 1 लाख 11 हजार तथा सरायपाली में 1 लाख 7 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस प्रकार अकेले ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 5 लाख 51 हजार दीपों से सेवा और संकल्प की रोशनी बिखरेगी।

वहीं नगरीय क्षेत्रों में  बसना, पिथौरा, तुमगांव एवं सरायपाली में लगभग 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में प्रारंभिक रूप से लगभग ’’5 लाख 83 हजार दीप’’ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जनभागीदारी के माध्यम से इस संख्या को बढ़ाकर  करीब 6 लाख दीप  तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

टास्कफोर्स और नोडल अधिकारियों ने संभाली तैयारियों की कमान

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद  ने टास्कफोर्स एवं सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां 16 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रभारी कलेक्टर ने कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से सफल बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को चिन्हित स्थलों पर दीप, प्रकाश, साज-सज्जा, रंगोली, बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

आशीर्वाद के दीप से रोशन होगा सेवा और संकल्प का संदेश

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सेवा, समर्पण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाना है। जिले के विभिन्न हिस्सों में एक साथ जलने वाले दीप सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी की भावना का प्रतीक बनेंगे।

इस आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों, ग्रामीणों, नगरीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक समूहों की भागीदारी से अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ घरों और प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्ज्वलित कर आम नागरिक भी इस अभियान से सीधे जुड़ सकेंगे।

प्रभारी कलेक्टर ने किया ‘हर घर एक दीया’ का आह्वान

प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 17 सितंबर को अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर एक दीया अवश्य जलाएं और ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से जलने वाला प्रत्येक दीप सेवा और सुशासन के संकल्प को मजबूती देगा। जिले के लाखों घरों और सार्वजनिक स्थलों से एक साथ उठने वाली दीपों की रोशनी महासमुंद में सामूहिक सेवा भावना, जनसहभागिता और सकारात्मक संकल्प का संदेश देगी।

इस तरह 17 सितंबर को महासमुंद जिला करीब 6 लाख दीपों की रोशनी से जगमगाते हुए सेवा संकल्प अभियान की भावना को साकार करेगा और ‘आशीर्वाद का दीया’ जनभागीदारी के एक यादगार उत्सव के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

बस्ती में तेज रफ्तार ट्रैवलर ने बाइक सवार को रौंदा:24 वर्षीय मंजीत की मौके पर मौत, दोस्त और मासूम बाल-बाल बचे

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में सिरौली बाबू पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैवलर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। इस हादसे में 24 साल के मंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत संतकबीरनगर जिले का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, मंजीत अपने दोस्त के साथ बाइक से गोंडा जा रहा था। सिरौली बाबू पंप के सामने हाईवे पर यह हादसा हुआ। बाइक पर सवार मंजीत का दोस्त और एक बच्चा इस हादसे में सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रैवलर के ड्राइवर की तलाश कर रही है

वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार:कार समेत 50 लीटर डीजल और जरिकैन बरामद, 2 अपराधी और 2 बाल अपचारी हिरासत में

छावनी थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का 50 लीटर डीजल, एक वैन्यू कार और पांच प्लास्टिक के जरिकैन बरामद किए हैं। पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि रमघटिया सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक से डीजल चोरी हुआ है। इस सूचना के आधार पर छावनी थाने में धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। छावनी थाना प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदर्श वर्मा (पुत्र खुशीराम वर्मा, निवासी जुंवागांव, थाना भीटी, जिला अंबेडकरनगर) और लवकुश चौहान (पुत्र इंद्रपाल चौहान, निवासी गौहनिया, थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या) को मझौवा दूबे से हिरासत में लिया। उनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सफेद रंग की एक वैन्यू कार, घटना में इस्तेमाल किए गए पांच नीले प्लास्टिक के जरिकैन और लगभग 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया है।

ट्रक एसोसिएशन ने मोरंग-गिट्टी के बढ़ते दामों पर जताई चिंता:कहा- फुटकर दुकानदार तय रेट नहीं दे रहे; आर-पार की लड़ाई की रणनीति बनी

एनएच 27 के हाईवे पर एक होटल में ट्रक एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें आर-पार की लड़ाई के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में अपनी कई समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में गिट्टी, मोरंग, सरिया और अन्य सामानों के बढ़ते दामों से ट्रक मालिकों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से बात हुई। इस पर एक रणनीति पर सहमति बनी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने उरई, बांदा, बिहार, झांसी, अहिरौली, जीएसबी प्रयागराज, कबरई और डाला की गिट्टी सहित अन्य सामग्री के लिए एक रेट लिस्ट जारी की है। यह रेट लिस्ट ट्रक एसोसिएशन और व्यापारियों ने मिलकर तय की है। लेकिन जिले के फुटकर दुकानदार इस रेट लिस्ट के हिसाब से भुगतान नहीं कर रहे हैं। वे तय थोक रेट से भी सस्ता माल खरीदना चाहते हैं, जबकि यह रेट लिस्ट सभी की सुविधा के हिसाब से ही जारी की गई है। महामंत्री आलोक सिंह और सलाहकार इकबाल अहमद उर्फ काजू ने कहा कि यह बात सिर्फ रेट की नहीं, बल्कि बराबरी की है। हम ट्रक मालिक टैक्स देते हैं, परमिट, फिटनेस और बीमा रखते हैं। लाखों की गाड़ी खरीदकर उसकी किस्त भरते हैं। इसके बाद भी हम पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं? उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई कृषि उपयोग के लिए रजिस्टर्ड ट्रैक्टर-ट्रॉली को कमर्शियल सप्लाई में लगा रहा है, तो क्या उसके नियम भी वही हैं जो ट्रक मालिकों के लिए हैं? वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित चौधरी ने दुकानदारों से साफ कहा कि व्यापार आपका है और गाड़ी हमारी है, लेकिन नियम दोनों के लिए एक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी दुकानदार से लड़ने नहीं आए हैं, लेकिन अपने अधिकार से पीछे भी नहीं हटेंगे। जहां नियम टूटेंगे, वहां संगठन संबंधित विभाग से शिकायत करेगा। जहां रेट का सवाल होगा, वहां हम एकजुट होकर अपनी बात रखेंगे। अब ट्रक मालिक चुप नहीं बैठेंगे। टैक्स सबका, नियम सबके और जिम्मेदारी सबकी होनी चाहिए, तभी मुकाबला बराबरी का होगा। इस मौके पर दीपक सिंह, अरविंद गुप्ता, राजू चौधरी, हीरालाल चौधरी, अनुरोध सिंह और मुन्ना सिंह सहित कई ट्रक मालिक मौजूद रहे

हरतालिका तीज सिर्फ धार्मिक व्रत नहीं:यह प्रेम, आस्था और आत्मबल का उत्सव, माता पार्वती के अटूट संकल्प का प्रतीक

हरतालिका तीज को सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं माना जाता है। यह स्त्री की प्रेम चेतना, आस्था और आत्मबल का उत्सव है। यह पर्व केवल पति की प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी चेतना और चुनाव के प्रति दृढ़ता का भी प्रतीक है। यह त्योहार माता पार्वती के अटूट संकल्प को दर्शाता है, जो अधिकार से नहीं, बल्कि स्वीकार से पूर्ण होता है। इसमें तप और प्रेम दोनों का महत्व है। हरतालिका तीज पर हाथों में सजी मेंहदी, माथे की बिंदी और लाल परिधान भावनात्मक परंपरा को जीवंत करते हैं। सोलह श्रृंगार के साथ, स्त्री जीवन की जननी और भविष्य की निर्माता के रूप में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

आशीष कुमार को प्रांतीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर बस्ती में:विकास भवन सभागार में माला पहनाकर किया गया सम्मान, कई कर्मचारी संघों के पदाधिकारी रहे मौजूद।

श्री आशीष कुमार को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का प्रांतीय उपाध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर आज बस्ती के विकास भवन सभागार में उनका स्वागत किया गया। विकास भवन कर्मचारी संघ बस्ती ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि आशीष कुमार जिस तरह बस्ती कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंत्री के तौर पर संगठन को मजबूत कर रहे हैं, उसी तरह प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। स्वागत करने वालों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम अधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद शामिल थे। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्र, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक और डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री ओमप्रकाश, आईटीआई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरीशंकर, व्यापारकर मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष सरोज मिश्र और ग्राम विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के मंत्री सुजीत कुमार भी उपस्थित थे। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव और पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय आर्य भी मौजूद रहे। इनके अलावा रविंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, राजेश रंजन, पुनीत पांडेय, प्रेम प्रकाश, पंकज मल्ल, काजी अनवार, गोवर्धन उपाध्याय, अखिलेश शरण पांडेय और मनोज कुमार सहित कई अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे

बस्ती में खेत की रखवाली कर रहे पूर्व प्रधान पर:सीने में सींग लगने से मौके पर मौत, विधायक ने परिवार को मदद का भरोसा दिलाया

कप्तानगंज, बस्ती के बैहार गांव में रविवार को खेत की रखवाली कर रहे पूर्व ग्राम प्रधान जैसराम उर्फ रामलौट की नीलगाय के हमले में मौत हो गई। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अतुल चौधरी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जैसराम (50) पुत्र गजाधर रविवार सुबह अपने धान के खेत की रखवाली करने गए थे। खेत के चारों तरफ गन्ने की फसल थी। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। नीलगाय के सींग से उनके सीने में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर तक घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे। वहां उन्हें जैसराम का शव खेत में पड़ा मिला। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जैसराम कप्तानगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बैहार के पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके थे। उनकी पत्नी मैना देवी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके तीन बेटे सुरेश, रोहित और मोहित हैं, साथ ही एक बेटी सरिता भी है। सुरेश की शादी हो चुकी है, जबकि रोहित, मोहित और सरिता अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की अचानक मौत से सभी बच्चे सदमे में हैं। सोमवार को विधायक अतुल चौधरी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और प्रशासन से भी जरूरी सहायता दिलाने की बात कही। विधायक के पहुंचने से दुखी परिवार को कुछ राहत मिली। क्षेत्र में नीलगाय के बढ़ते आतंक को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि नीलगाय आए दिन खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाती हैं। अब यह जानलेवा भी साबित हो रही हैं।

बस्ती में बंदरों के हमले से 8 साल के बच्चे:परिवार में पहले भी दो बच्चों की जा चुकी जान, विधायक ने मदद का भरोसा दिया

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के ओझागंज गांव में रविवार शाम करीब सात बजे एक हादसे में आठ साल के आरएन गौड़ की मौत हो गई। बच्चा जमीन पर खेल रहा था, तभी यह घटना हुई। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। आरएन गौड़ सरस्वती ज्ञान मंदिर, बिहरा बस्ती में कक्षा एक का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय बंद कर दिया गया। प्रधानाचार्य अजय अग्निहोत्री समेत पूरा स्टाफ मौके पर पहुंचा। प्रधानाचार्य ने बताया कि आरएन पढ़ाई में अच्छा था। उसकी मौत की खबर से शिक्षक और छात्र भी दुखी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अतुल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन से भी जरूरी सहायता दिलाने की बात कही। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। बंदर आए दिन खेतों में खड़ी फसल और घरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे ग्रामीणों में हमेशा खतरे का डर बना रहता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है। बता दें कि आरएन की मौत ने परिवार के पुराने दर्द को ताजा कर दिया है। इससे पहले परिवार के 13 साल के राधेश्याम, जो मन बहाल गौड़ के बेटे थे, की सांप काटने से मौत हो चुकी है। वहीं, तीन साल के अर्जुन की जान दीवार गिरने से गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। पिता विवेक गौड़ मजदूरी करके किसी तरह परिवार का गुजारा करते हैं। आरएन की नौ साल की बहन सृष्टि कक्षा दो में पढ़ती है। विधायक अतुल चौधरी के गांव पहुंचने और परिवार के प्रति संवेदना जताने से पीड़ित परिवार को थोड़ी हिम्मत मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की आर्थिक मदद करने और गांव में बंदरों के आतंक पर कार्रवाई की मांग की है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल का टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत:बस्ती के रास्ते सिद्धार्थनगर जाते समय सपाइयों ने किया स्वागत, टोल प्लाजा पर लगी भीड़

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बस्ती टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बस्ती के सभी सपा विधायक, टिकट के दावेदार, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। श्यामलाल पाल बस्ती के रास्ते सिद्धार्थनगर जा रहे थे। उनके आने की खबर सुनकर बस्ती टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में सपाई इकट्ठा हो गए। इससे टोल प्लाजा पर जाम लग गया। विधानसभा 309 रूधौली से टिकट के दावेदार बबलू तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मार्गदर्शन में इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। पाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरा और सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष, विधायक महेंद्रनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, अतुल चौधरी, बबलू तिवारी, रजवंत यादव, इकबाल अहमद काजू, मुक्तेश्वर यादव, रीतेश यादव, पिंटू यादव और यशपाल सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रह