UP: थाना धानेपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से चोरी किया गया एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 11/12 सितंबर 2026 की रात थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम सिंहवापुर में अज्ञात चोरों ने घरों के बाहर से मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। मामले में थाना धानेपुर पर मु0अ0सं0 323/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जानिए क्या है पूरा मामला?
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए सुल्तान वर्मा पुत्र दुखीराम वर्मा, निवासी ग्राम लोनपुरवा जगतापुर, थाना इटियाथोक को पुलिस ने 18 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त रात चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। उसके अनुसार, चोरी की मोटरसाइकिल लेकर कुछ दूर जाने के बाद तेल खत्म हो गया, जिसके चलते वह उसे ग्राम खटकनडीहवा पूरे पंडित वृंदावन के पास सड़क किनारे छोड़कर चला गया।
ALSO READ: Hathras में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन अगले दिन बेच दिए, जबकि एक मोबाइल फोन अपने घर पर रख लिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से उक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल फहीमुद्दीन खां, हेड कांस्टेबल आनन्द प्रकाश यादव और हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार प्रजापति शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
The post UP: गोण्डा में चार मोबाइल और बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक फोन बरामद appeared first on Breaking Tube.










































