BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: मुजफ्फरनगर बुढ़ाना एसडीएम की गाड़ी में बैठकर रील बनाना युवक को...

UP: मुजफ्फरनगर बुढ़ाना एसडीएम की गाड़ी में बैठकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP: मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में एसडीएम की गाड़ी में बैठकर इंस्टाग्राम रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे समीर नाम के युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में उसका चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले समीर नाम के युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुढ़ाना एसडीएम की गाड़ी में बैठकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

Also Read: रायबरेली: रील बनाने के चक्कर में जान से खिलवाड़! उफनती शारदा नहर में बच्चों के खतरनाक स्टंट का VIDEO वायरल

वीडियो के वायरल होने के बाद बुढ़ाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर शांति भंग के मामले में उसका चालान कर दिया।

वहीं, कार्रवाई के बाद युवक हाथ जोड़कर भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कहते हुए माफी मांगता नजर आया। युवक का माफी मांगते हुए वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल, एसडीएम की गाड़ी में बैठकर रील बनाने के इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह मामला सुर्खियों में है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

The post UP: मुजफ्फरनगर बुढ़ाना एसडीएम की गाड़ी में बैठकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Breaking Tube.