छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में रविवार 20 सितंबर 2026 को खेत से प्रतिबंधित शीशम और गूलर के पेड़ चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के महेंद्र कुमार दूबे ने चार लोगों के खिलाफ छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महेंद्र कुमार दूबे ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके खेत में लगे शीशम और गूलर के पेड़, जो कि प्रतिबंधित प्रजाति के हैं, उन्हें गांव के ही राधेश्याम, विश्वकर्मा (पुत्र पंडोही), बब्लू (पुत्र राधेश्याम) और कन्हैया (पुत्र बब्लू) ने चोरी से काट लिया और उठा ले गए। जब महेंद्र दूबे ने इन लोगों से पेड़ों को काटने के बारे में पूछा, तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महेंद्र दूबे वापस लौट आए और थाना छावनी में जाकर शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया। थाना प्रभारी राणा दिनेश प्रताप सिंह ने महेंद्र कुमार दूबे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 192/26 दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच के लिए विक्रमजोत चौकी पर तैनात एसआई मिथिलेश मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
SI भर्ती परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कपड़ों से लेकर...
बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा रविवार को आयोजित उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर...
साइबर अटैक से लेकर सप्लाई चेन तक, सेमीकंडक्टर उद्योग के सामने...
नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के तीव्र गति से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर क्षेत्र को संभावित साइबर...









































