पूर्वांचल किसान शिक्षा समिति भैंसा-भिटौली की नई प्रबंधकारिणी का चुनाव गोरखपुर में हुआ। यह चुनाव सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, गोरखपुर मंडल भूपेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में पूरा हुआ। कई महीनों से रुका हुआ चुनाव अब जाकर संपन्न हुआ है। संस्था द्वारा चलाए जा रहे दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर, महराजगंज में नई नियुक्तियां हुई हैं। सुधा मिश्रा को प्रबंधक चुना गया है। वह उपेंद्र मिश्र की पत्नी और बेसिक शिक्षा परिषद में एआरपी हैं। वहीं, पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोरखपुर और भाजपा जिला मंत्री महाराजगंज ठाकुर प्रसाद रौनियार को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। इनके अलावा, उप प्रबंधक और उपाध्यक्ष सहित कुल चार पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए। सात सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। नई प्रबंधकारिणी के बनने से संस्था से जुड़े लोगों में खुशी है। चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों ने ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया है। उन्होंने दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की बात कही है।
SI भर्ती परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कपड़ों से लेकर...
बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा रविवार को आयोजित उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर...
साइबर अटैक से लेकर सप्लाई चेन तक, सेमीकंडक्टर उद्योग के सामने...
नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के तीव्र गति से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर क्षेत्र को संभावित साइबर...










































