Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में बेडोरा-बुद्धिपुरवा मार्ग खराब:श्रावस्ती के बुद्धपुरवा से बेडोरा मार्ग गड्ढों से...

श्रावस्ती में बेडोरा-बुद्धिपुरवा मार्ग खराब:श्रावस्ती के बुद्धपुरवा से बेडोरा मार्ग गड्ढों से स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी

श्रावस्ती के इकौना में बुद्धिपुरवा से बेडोरा जाने वाला मार्ग खराब है। सड़क पर गड्ढे और टूटे हिस्से होने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीण अनंती ने बताया कि बारिश के समय सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे बाइक, रिक्शा और पैदल आने-जाने वालों को दिक्कत होती है।
ग्रामीण राकेश, अनंती, गोसामी, बृजेश, छोटे और अनिल के मुताबिक, बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है। बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। और यह बहुत दिनों से ये रास्ता खराब है
स्कूली बच्चों और महिलाओं को भी इस रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है।