BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ दवा लेने के बहाने बाइक ले भागा युवक:श्रावस्ती में 40 दिन बाद...

दवा लेने के बहाने बाइक ले भागा युवक:श्रावस्ती में 40 दिन बाद भी नहीं लौटा, पुलिस भी नहीं लगा सकी सुराग

श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के इटहिया गांव में एक व्यक्ति दवा लेने के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया था। करीब 40 दिन बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिवार की बाइक भी अभी तक बरामद नहीं हुई है। शुक्रवार सुबह 6 परिवार ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोरी के चलते दूसरी बाइक खरीदना मुश्किल है, इसलिए उन्हें पुलिस से ही बाइक मिलने की उम्मीद है। इटहिया गांव की रानी ने बताया कि 8 अगस्त की शाम लक्ष्मणपुर सेमरहनिया का रमेश उनके घर आया था। रमेश उनके रिश्तेदार का पड़ोसी है। उसने दवा लेने जाने की बात कहकर बाइक मांगी। जान-पहचान होने के कारण परिवार ने उस पर भरोसा किया और बाइक दे दी, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन परिजन रमेश के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। आसपास पूछने पर पता चला कि रमेश उसी रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक लेकर कहीं चला गया था। इसके बाद 9 अगस्त को परिजनों ने हरदत्त नगर गिरंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बाइक बरामद करने और कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि शिकायत के बाद भी अब तक बाइक का पता नहीं चल सका है। परिवार ने कई संभावित जगहों पर बाइक की तलाश की है, लेकिन न बाइक मिली और न ही रमेश का कोई सुराग मिला। उनका आरोप है कि फोन पर संपर्क करने की कोशिश करने पर गाली-गलौज भी की जाती है। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। परिवार के मुखिया मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं। बहुत मेहनत से पैसे जोड़कर यह बाइक खरीदी गई थी। बाइक न होने से रोजमर्रा के काम पर असर पड़ रहा है। परिवार की दूसरी बाइक खरीदने की स्थिति भी नहीं है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बाइक बरामद नहीं हुई है। पीड़ित परिवार को अभी भी पुलिस से उम्मीद है। परिजनों ने पुलिस से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने, आरोपी का पता लगाने और बाइक जल्द बरामद करने की मांग की है।पुलिस का कहना है की कार्रवाई जारी है।