गुरुवार को सीबीएस पब्लिक स्कूल विसोखोर में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने पोस्टर बनाकर संविधान दिवस के महत्व, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के प्रति अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा नागरिक कर्तव्यों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका कुलसुम मैम ने बच्चों को संविधान दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संविधान के निर्माण, उसके महत्व, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के साथ ही लोकतंत्र में संविधान की भूमिका को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर निर्माण गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए संविधान के प्रति अपनी समझ को रंगों और चित्रों के जरिए प्रदर्शित किया।
विद्यालय के निदेशक अरुण पांडेय ने भी संविधान दिवस पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों, अनुशासन, जिम्मेदारी और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और प्रत्येक नागरिक को इसके मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। ऐसे शैक्षणिक आयोजन बच्चों में जागरूकता, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में शरद पांडेय, रमेश पांडेय और प्रधानाचार्य मानव मेहता सहित कुलसुम, सीमा, रागिनी, काजल, सिद्धि, याशिका, सिद्धिदात्री, नंदू, आशीष, अशोक पांडेय, महेंद्र क्षेत्रीय, सिलास राय, शालिनी, सपना, शिवानी, रानी और नागेश्वर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर संविधान दिवस मनाया:सिसवा के स्कूल में शिक्षिका और निदेशक ने संविधान के मूल्यों की जानकारी दी
BREAKING
NEWS
















