Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश ठूठीबारी की सड़कों पर सुअरों के झुंड घूम रहे:बाईपास रोड पर कचरा...

ठूठीबारी की सड़कों पर सुअरों के झुंड घूम रहे:बाईपास रोड पर कचरा फैला, राहगीरों को चलने में परेशानी; ग्रामीणों ने सफाई और नियंत्रण की मांग की

महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा पर बसे ठूठीबारी कस्बे में सड़कों पर सुअरों के झुंड घूम रहे हैं और बाईपास रोड पर कचरा फैला है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह-सुबह सुअरों का झुंड मुख्य कस्बे की सड़कों पर घूमता है। बाईपास रोड पर कूड़ा बिखरा होने से राहगीरों को चलने में दिक्कत होती है।
ग्रामवासियों का कहना है कि समय पर सफाई नहीं हुई और सुअरों पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो संक्रमण फैलने की आशंका है।
इस बारे में निचलौल के खंड विकास अधिकारी को सूचना दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्राम प्रधान अजय कुमार ने कहा कि अधिकारियों को सूचना दी गई है और समय-समय पर सफाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि सुअरों का पालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी अधिकारियों से बात की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से बाईपास रोड की जल्द सफाई कराने और सुअरों पर नियंत्रण की मांग की है।