बस्ती जिले के स्कूलों में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का पाठ कराया जाएगा। उन्हें संविधान, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के साथ मुफ्त कानूनी मदद की जानकारी भी दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सुबह 9 से 9:20 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 15100 और कानूनी मदद के बारे में बताया जाएगा।
सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के जूनियर वर्ग और कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के सीनियर वर्ग की संविधान पर क्विज प्रतियोगिता होगी।
दोपहर 12 बजे प्रधानाचार्य लीगल कैडेट कॉर्प की घोषणा करेंगे। दोपहर 1 बजे दोनों वर्गों के नतीजे घोषित होंगे। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
यह जानकारी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने दी।
स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे विद्यार्थी:26 नवंबर को क्विज प्रतियोगिता होगी, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
BREAKING
NEWS











