कतर्नियाघाट रेंज के भेड़हनपुरवा चहलवा गांव में तेंदुए का डर बढ़ गया है। यहां खेत में सब्जी तोड़ने गई अवस्थी देवी को तेंदुए ने दौड़ा लिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और शोर किया, तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इससे महिला की जान बच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से मुन्ना लाल के 16 बीघा केले के खेत में एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ देखी जा रही है। इससे पहले गांव के गुड्डू पर भी तेंदुए ने हमला किया था। हालांकि, वन विभाग ने पगचिन्हों के आधार पर इस हमले की पुष्टि नहीं की थी। लगातार तेंदुआ दिखने से गांव में डर फैल गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने को कहा है। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने टीम भेजकर लोगों को सावधान रहने को कहा है।
और पढ़ें
›
लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र:नानपारा में हड़ताल, 2800 ग्रेड पे समेत कई मांगें
›
पुणे में पेंटिंग करते समय सातवीं मंजिल से गिरा युवक:श्रावस्ती के गिलौला निवासी गंभीर घायल, सुरक्षा उपकरण न होने से हुआ हादसा
›
संविदा ANM ने मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया:बस्ती में अधीक्षक को पत्र देकर शासन तक बात पहुंचाने की अपील, नियमित करने और समान वेतन की मांग
›
महराजगंज में 9,285 छात्रों को 1.11 करोड़ की छात्रवृत्ति मिली:समाज कल्याण विभाग ने बांटी राशि, सीएम योगी ने किया संबोधित
संबंधित खबरें








