बस्ती के गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संविदा ANM ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संविदा ANM ने अधीक्षक को पत्र देकर अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने पत्र में 3 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उनकी प्रमुख मांगों में अनुभव के आधार पर नियमित कर राज्यकर्मी का दर्जा देना, ओवरएज ANM के लिए आयु सीमा में छूट, समान काम के लिए समान वेतन, स्वास्थ्य बीमा का लाभ और दूसरे जिलों में ट्रांसफर की व्यवस्था शामिल है। ANM का कहना है कि लंबे समय से सेवा के बावजूद उनकी समस्याएं हल नहीं हुई हैं। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने कहा कि वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात करेंगे और जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
और पढ़ें
›
बहराइच में लेखपालों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू:आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
›
श्रीनगर सागर में 70 मरीजों को दी गईं यूनानी दवाएं:आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर ने की जांच
›
लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र:नानपारा में हड़ताल, 2800 ग्रेड पे समेत कई मांगें
›
पुणे में पेंटिंग करते समय सातवीं मंजिल से गिरा युवक:श्रावस्ती के गिलौला निवासी गंभीर घायल, सुरक्षा उपकरण न होने से हुआ हादसा
संबंधित खबरें





































