BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में 9,285 छात्रों को 1.11 करोड़ की छात्रवृत्ति मिली:समाज कल्याण विभाग...

महराजगंज में 9,285 छात्रों को 1.11 करोड़ की छात्रवृत्ति मिली:समाज कल्याण विभाग ने बांटी राशि, सीएम योगी ने किया संबोधित

0
0


महराजगंज में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के नवीन सभागार में समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक जयमंगल कनौजिया मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि वितरित की गई। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव मार्गदर्शन भी विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने शिक्षा को प्रत्येक छात्र का अधिकार बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में करीब 148 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति की धनराशि अंतरित की गई। इसी क्रम में महराजगंज जिले के छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति का लाभ मिला।
जिला स्तर पर कुल 1 करोड़ 11 लाख 66 हजार 772 रुपये की धनराशि छात्र-छात्राओं के बीच वितरित की गई। इसमें हाईस्कूल के 4,227 और इंटरमीडिएट के 5,058 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में पहुंचाई गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, परियोजना निदेशक राम दरश, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नरेश यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयहिंद चौधरी समेत अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संबंधित खबरें