BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सांसद ने एक दिवसीय खेलकूद समारोह का किया शुभारंभ:रिसिया में कहा- बच्चे...

सांसद ने एक दिवसीय खेलकूद समारोह का किया शुभारंभ:रिसिया में कहा- बच्चे मन लगाकर खेलें, परिवार-देश का नाम रोशन करें

रिसिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को एक दिवसीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती इंटर कॉलेज में हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डॉ. आनंद गोंड ने किया। इसमें कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। सांसद ने फीता काटकर 100 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। इसमें बीनादेवी इंटर कॉलेज के सचिन ने पहला, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रिसिया के फरीद ने दूसरा और सरस्वती इंटर कॉलेज के उत्कर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांसद आनंद गोंड ने बच्चों से कहा कि वे मन लगाकर खेलों में हिस्सा लें। इससे वे अपने परिवार, जिले और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभ भी बताए। इस प्रतियोगिता में जिला महामंत्री रणविजय सिंह और प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक, आपूर्ति विभाग, युवक मंगल दल और नगर पंचायत रिसिया ने सहयोग किया। खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय, अधिशाषी अधिकारी सचिन कुमार पाण्डेय समेत कई अधिकारी और लोग उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat