श्रावस्ती के अहिरन पुरवा लाल बोझी गांव में मामूली विवाद के दौरान एक महिला ने 11 माह के मासूम पर गर्म दूध फेंक दिया। गर्म दूध गिरने से बच्चा झुलस गया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। गांव में किसी बात को लेकर राज किशोर का विपक्षी पक्ष से विवाद हो गया था। इसी दौरान विपक्षी पक्ष की महिला ने राज किशोर के 11 माह के बेटे आयरन पर गर्म दूध फेंक दिया। गर्म दूध की चपेट में आने से मासूम के शरीर पर जलने के निशान हो गए। बच्चे के झुलसने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। सीएचसी इकौना में डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू किया। घटना के बाद परिजन मामले को लेकर चिंतित हैं।
और पढ़ें
›
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को नहीं मिली सेंट्रल विस्टा में जगह, अब नई लोकेशन की तलाश
›
सेखों मैराथन को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन
›
खैरीसमैसा पंचायत में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर संदिग्ध भुगतान:47 हजार से ज्यादा के भुगतान पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
›
श्रावस्ती के दर्जनों गांवों में बिजली ठप:कई दिनों से लोग परेशान, जेई बोले- जल्द ठीक होगी सप्लाई
संबंधित खबरें











