बिशेश्वरगंज-इकौना मार्ग से ठाकुर पुरवा को जोड़ने वाला खड़ंजा पानी में डूबा है। यहां घुटनों तक पानी भरा है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। ग्रामीण आकाश उपाध्याय, राजेश, रामसमुज और बाबूराम ने बताया कि पानी निकलने का सही इंतजाम नहीं है। इस वजह से बारिश का पानी सड़क पर लंबे समय तक जमा रहता है। इससे खड़ंजा भी खराब होने का डर है। सड़क की इस हालत से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने विभाग और ग्राम पंचायत से पानी निकालने का तुरंत इंतजाम करने और खड़ंजे की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समस्या हल नहीं हुई, तो बरसात में दिक्कतें और बढ़ेंगी।
और पढ़ें
›
खैरीसमैसा पंचायत में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर संदिग्ध भुगतान:47 हजार से ज्यादा के भुगतान पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
›
श्रावस्ती के दर्जनों गांवों में बिजली ठप:कई दिनों से लोग परेशान, जेई बोले- जल्द ठीक होगी सप्लाई
›
बस्ती में 19 महीने गैरहाजिर रोडवेज-चालक बर्खास्त:विभाग को 62.13 लाख का नुकसान, नोटिस के बाद भी जांच में नहीं हुआ शामिल
›
मामूली विवाद में मासूम पर फेंका गर्म दूध, बच्चा झुलसा:श्रावस्ती के अहिरन पुरवा लाल बोझी गांव की घटना; सीएचसी इकौना लेकर पहुंचे
संबंधित खबरें











































