बस्ती जिले की हर्रैया विधानसभा के परसरामपुर ब्लॉक में विधायक अजय सिंह ने ‘सेवा सेतु अभियान’ के शिविरों का शुभारंभ किया। ये 5 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे। विधायक ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया और अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बात कर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इन शिविरों का मकसद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह उपलब्ध कराना है। इस दौरान विधायक अजय सिंह ने गर्भवती माताओं की गोद भराई की। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पोषण सामग्री और किसानों को बीज भी बांटे। विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिरीष पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष कौशलाधीश पाण्डेय, मंडल कोषाध्यक्ष देव दीपक पाण्डेय और खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› बिशेश्वरगंज-इकौना मार्ग से ठाकुर पूरवा जाने वाला खड़ंजा डूबा,:घुटनों तक पानी में होकर गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे और ग्रामीण › मामूली विवाद में मासूम पर फेंका गर्म दूध, बच्चा झुलसा:श्रावस्ती के अहिरन पुरवा लाल बोझी गांव की घटना; सीएचसी इकौना लेकर पहुंचे › महराजगंज में गुरु गोरखनाथ नगर में टूटी नालियों से जलभराव:वार्डवासी परेशान, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान › सांसद ने एक दिवसीय खेलकूद समारोह का किया शुभारंभ:रिसिया में कहा- बच्चे मन लगाकर खेलें, परिवार-देश का नाम रोशन करें— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026
संबंधित खबरें











