Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bahraich News:एसआईआर के विरोध में सपा का प्रदर्शन – Sp Protest Against...

Bahraich News:एसआईआर के विरोध में सपा का प्रदर्शन – Sp Protest Against Sir

Bahraich News:एसआईआर के विरोध में सपा का प्रदर्शन - Sp Protest Against Sir

बहराइच/कैसरगंज। समाजवादी पार्टी ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में बुधवार को जिले में प्रदर्शन किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत बहराइच में कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया।

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष पेशकार राव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया तत्काल निरस्त करने, मतदाता सूची से हटाए गए पात्र नागरिकों के नाम दोबारा शामिल करने और प्रक्रिया में हुई कथित लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दोनों निर्वाचन आयुक्तों को पद से हटाने की मांग उठाई गई।

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव और यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष मयंक मिश्र ने कहा कि मताधिकार प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। एसआईआर के नाम पर किसी पात्र व्यक्ति को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने शिकायतों और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

उधर, कैसरगंज में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दुर्गेश कुमार यादव को सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat