पयागपुर के भूपगंज बाजार में 65वें रामलीला महोत्सव की तैयारियां पूरी हैं। शनिवार रात 8 बजे संत मौनी महाराज उद्घाटन करेंगे। नारद मोह के मंचन से महोत्सव शुरू होगा। डिजिटल पर्दे लगाए गए हैं, जिससे रामलीला हाईटेक दिखेगी। समिति प्रवक्ता आलोक कुमार शुक्ला ने बताया, महोत्सव 10 से 22 अक्टूबर तक चलेगा। उद्घाटन से पहले पुरोहित रामजी पांडेय के निर्देशन में मंच व व्यास पूजन होगा। मंच निर्माण मनोज सोनी, मदन लाल राठौर, चिंताराम आर्य, नीरज गुप्ता, जुगनू कश्यप कर रहे हैं। सिंह द्वार मयूर महेश्वरी, पवन मिश्रा, एडवोकेट योगेश शुक्ला बना रहे हैं। मैदान तैयारी मंच निर्देशक उमेश तिवारी, व्यास गोविंद शुक्ला, शीतल द्विवेदी, ब्रजेंद्र सिंह, प्रभात तिवारी की देखरेख में है। पेंटिंग जतिन सोनी कर रहे हैं। समिति अध्यक्ष रोहित शुक्ला, महामंत्री विनय मिश्रा, कोषाध्यक्ष दानेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट हरेंद्र विक्रम सिंह, संतोष शुक्ला, संयोजक राहुल सोनी, प्रबंधक सूरज शर्मा सहित पदाधिकारी जुटे हैं। समिति ने लोगों से शामिल होने की अपील की है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Payagpur Khajuri News | 11kV Power Line Hazard DM Complaint › घुघली में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया काम:मांगों को लेकर जताया विरोध, समाधान दिवस पर आए 5 मामले › यूपी:छात्रों को ‘गटर जेनरेशन’ कहने का मामला, कंगना रणौत पर 14 को सुनवाई – Kangana Ranaut Case: Revision Hearing Scheduled For October 14 › बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप, 40 हजार रुपए लेने के बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























