Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर धारदार हथियार से:युवक गंभीर घायल,...

पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर धारदार हथियार से:युवक गंभीर घायल, पिता-पुत्र सहित 3 लोगों के खिलाफ रिसिया थाने में शिकायत दर्ज

पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर धारदार हथियार से:युवक गंभीर घायल, पिता-पुत्र सहित 3 लोगों के खिलाफ रिसिया थाने में शिकायत दर्ज

रिसिया-बहराइच में पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। युवक गंभीर घायल है, जिसे रिसिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल निजाम पुत्र मुलायम ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, निजाम के पिता मुलायम गांव में बकाया पैसे मांगने गए थे। लेनदेन पर कहासुनी हुई और दूसरे पक्ष ने मुलायम से मारपीट शुरू कर दी। निजाम बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। घायल युवक ने अनीस, गुड्डू (पुत्र इब्राहिम) और इब्राहिम (पुत्र नसरुल्ला) के खिलाफ शिकायत दी है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि निजाम के भाई ने साइकिल चुराई थी, जिसके पैसे मांगे जाने पर मारपीट हुई। पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat