Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश JAS एजुकेशन अकैडमी में 150 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य:बस्ती में बाल...

JAS एजुकेशन अकैडमी में 150 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य:बस्ती में बाल रोग विशेषज्ञ ने दी सलाह और मुफ्त दवाएं

JAS एजुकेशन अकैडमी में 150 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य:बस्ती में बाल रोग विशेषज्ञ ने दी सलाह और मुफ्त दवाएं

बस्ती की JAS एजुकेशन अकैडमी में बच्चों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद सलीम ने करीब 150 बच्चों की जाँच की। उन्होंने बच्चों को जरूरी सलाह दी और मुफ्त दवाइयां भी बांटीं। शिविर का मकसद बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, नियमित जाँच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बच्चों को साफ-सफाई रखने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करने की सीख दी गई। इस दौरान अब्दुल हलीम मुख्य अतिथि और जी. रहमान मुख्य समन्वयक के तौर पर मौजूद रहे। विद्यालय की प्रिंसिपल बबली बेगम, मोहम्मद दानिश, अजीत, शिबा, फरहा, नूर, वामिक, रजनी मैडम और खुशबू मैम समेत अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग किया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat