महराजगंज जिले के पटखौली गांव में घास काटते समय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रामवती देवी के सिर पर हड्डा बैठ गया था, जिसे हटाने की कोशिश में हंसिया उनके सिर में घुस गया। उन्हें तुरंत महराजगंज जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, पटखौली गांव की रहने वाली रामवती देवी (पत्नी अक्षयबर) खेत में घास काटने गई थीं। तभी उनके सिर पर एक हड्डा (कीड़ा) बैठ गया। उसे हटाने और मारने की कोशिश करते समय अचानक हंसिया उल्टा होकर उनके सिर में जा लगा। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गईं। जिला अस्पताल में डॉक्टर ऋषि चौधरी ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› माइनर नहर में डूबने से वृद्ध की मौत:मवेशी चराने गए नान्हू का पैर फिसला, परिवार में मातम; पुलिस मौके पर पहुंची › सिसवा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश:‘एक ईंट, एक रुपया’ के सिद्धांत से समाज को जोड़ने वाले महाराजा अग्रसेन को किया नमन › चंदपा:लापता युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला, तेज दुर्गंध आने पर लगा पता, मायके में रह रही पत्नी – Missing Youth Body Found Hanging › दुर्गा पूजा के लिए पंडालों तक पहुंचाई जा रहीं प्रतिमा:लालगंज में भक्तों में दिख रहा उत्साह“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























