Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज शारदीय नवरात्रि/दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने...

शारदीय नवरात्रि/दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़राह घाट थाना मल्हीपुर का किया निरीक्षण

0
3

 

 

 

 

 

श्रावस्ती। जनपद में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा थाना मल्हीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भेलागांव के बर्रोह घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat