गोविंद कुमार निषाद | पोखरा(हर्रैया), बस्ती54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा गांव में शारदीय नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का माहौल है। यहां 1008 दक्ष प्रजापति कमेटी इस साल भी विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर रही है। कमेटी पिछले 15 साल से लगातार यह परंपरा निभा रही है।
हर साल की तरह इस बार भी प्रतिमा स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मां के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। लोग मां दुर्गा के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
कमेटी की यह पहल सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता को भी मजबूत कर रही है। यह परंपरा स्थानीय लोगों की आस्था का प्रतीक बन गई है। राजेंद्र प्रजापति, सूरज प्रजापति समेत कमेटी के सदस्य और कई महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा जताई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















