अतुल कुमार श्रीवास्तव | लक्ष्मीपुर(महाराजगंज), महराजगंज7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महाराजगंज के मोहनापुर से सिंहपुर थरौली के बीच सड़क न होने से ग्रामीण परेशान हैं। अपनी मांग को लेकर उन्होंने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा दिया है। ग्रामीणों ने आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है और लगातार धरने पर बैठे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उचित रास्ते के अभाव में उन्हें रोजमर्रा के आवागमन में काफी दिक्कतें आती हैं। सड़क जैसी बुनियादी सुविधा न मिलने से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
लंबे समय से इस समस्या का समाधान न होने के कारण ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। इस धरने में नगेंद्र चौधरी (संरक्षक) और रविकान्त चौधरी (अध्यक्ष) के साथ कई ग्रामीण शामिल हैं।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















