शहजाद आलम | कादिराबाद (डुमरियागंज), सिद्धार्थनगर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में भानपुर रानी गांव में आगामी 15 अक्टूबर से मां दुर्गा पूजा का 11 दिवसीय आयोजन होगा। अमन चैन कमेटी 35वें साल यह समारोह करा रही है। शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर मां दुर्गा की आंख की पट्टी खुलने के साथ पूजा शुरू होगी।
इस संबंध में रविवार को आयोजित बैठक में कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पंचमी से पूर्णिमा तक चलने वाले महोत्सव में पूजा-अर्चना होगी। महायज्ञ और हवन 25 अक्टूबर को होगा। प्रतिमाओं का विसर्जन 26 अक्टूबर, शरद पूर्णिमा पर भुवनेश्वर नाथ मंदिर के पोखरे में किया जाएगा।
अमन चैन कमेटी की बैठक में स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां दी गईं। आचार्य पंडित पुजारी प्रसाद दुबे, संतोष अग्रहरि, आदेश श्रीवास्तव, अंशित अग्रहरि, सत्यम श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरि, पिंटू अग्रहरि, प्रिंस कन्नौजिया और आशीष अग्रहरि समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















