बलरामपुर के सादुल्लानगर में कंपोजिट विद्यालय बसावन बनकट की कक्षा सात की छात्रा अंजली जायसवाल को ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम के तहत एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। उन्होंने मंगलवार को प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। प्रधानाध्यापक वंशराज कनौजिया ने अंजली को विद्यालय संचालन और अन्य जिम्मेदारियों की जानकारी दी। अंजली ने कक्षाध्यापिकाओं को अपनी कक्षाएं ठीक से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया, पढ़ाई की व्यवस्था देखी और साफ-सफाई पर जोर दिया। रसोइया माताओं को बच्चों के लिए साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने का निर्देश भी दिया। इस पहल का मकसद छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना है। अंजली ने यह भूमिका उत्साह से निभाई। शिक्षक सतीश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, कविता तिवारी, मीरा वर्मा, सरिता वर्मा और राजेंद्र वर्मा ने अंजली को शुभकामनाएं दीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























