Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गायघाट उपचुनाव में बुजुर्ग महिलाओं ने किया मतदान:लोकतंत्र के प्रति दिखी जागरूकता,...

गायघाट उपचुनाव में बुजुर्ग महिलाओं ने किया मतदान:लोकतंत्र के प्रति दिखी जागरूकता, सभासद पद के लिए डाले वोट


नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नंबर 7, बाबा चेतनदास नगर में सभासद पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। इस दौरान युवा मतदाताओं के साथ बुजुर्गों में भी वोट डालने को लेकर काफी उत्साह दिखा। 73 साल की प्रभावती अपने बेटे महेंद्र के साथ मतदान केंद्र पहुंची और वोट डाला। वहीं, 75 साल की द्रोपदी भी अपने बेटों के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर वोटिंग में हिस्सा लिया। दोनों बुजुर्ग महिलाओं की इस भागीदारी से यह संदेश मिला कि लोकतंत्र में हर वोटर का वोट जरूरी है। उपचुनाव में 18 साल से लेकर 75 साल तक के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उपचुनाव में मतदाताओं के वोट से वार्ड के दोनों प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य तय होगा। अब सभी की नजरें मतदान प्रक्रिया पूरी होने और मतगणना के बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat