Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नानपारा में पुलिस और छात्रों ने सड़क सुरक्षा का संदेश:प्रभारी निरीक्षक की...

नानपारा में पुलिस और छात्रों ने सड़क सुरक्षा का संदेश:प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में अग्रसेन तिराहा पर हुआ आयोजन


नानपारा के अग्रसेन तिराहा (गोयल तिराहा) पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें वैद्य भगवानदीन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं और श्री शंकर इंटर कॉलेज (51 यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर) के एनसीसी कैडेट्स व छात्रों ने ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह कार्यक्रम लखनऊ डीएसडब्ल्यूएस की ‘प्रेरणा परियोजना’ के तहत हुआ। प्रभारी निरीक्षक गुरुसेन सिंह ने पुलिस टीम और महिला कर्मियों के साथ व्यवस्था संभाली। उन्होंने कहा, “सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट जरूर लगाएं। नियमों का पालन करके ही सड़क हादसों से बचा जा सकता है।” प्रेरणा परियोजना की कोऑर्डिनेटर सिस्टर शालिनी की अगुवाई में छात्रों ने ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ और ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें’ जैसी तख्तियां लेकर नारे लगाए। उन्होंने राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन न चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से बचने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना था। स्थानीय लोगों ने पुलिस और संस्था के इस प्रयास की तारीफ की।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat