Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश छात्र को पीटकर वीडियो वायरल करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार:छावनी पुलिस ने...

छात्र को पीटकर वीडियो वायरल करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार:छावनी पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट भेजा; 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

छात्र को पीटकर वीडियो वायरल करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार:छावनी पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट भेजा; 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

बस्ती की छावनी पुलिस ने छात्र से मारपीट और वीडियो वायरल करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट भेजा गया है। इस केस में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह मामला किनौना चौकी क्षेत्र का है, जहां कुछ युवकों ने एक छात्र की पिटाई कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। शिकायत के बाद छावनी थाने में 9 अक्टूबर 2026 को मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तार आरोपी शुऐब (19) पुत्र जमील, निवासी अमारी बाजार, हर्रैया, बस्ती है। उसे शांति भंग की आशंका में कोर्ट भेजा गया है। एसपी ओमबीर सिंह के निर्देश पर, एडिशनल एसपी श्यामकांत और सीओ स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat