![]()
बलरामपुर के उतरौला में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा रमा एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनीं। मंगलवार को उन्होंने यह पद संभाला और प्रशासनिक कामकाज का अनुभव लिया। पदभार संभालते ही रमा ने कार्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों को समझा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचने पर विभागीय एआरपी जितेंद्र श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, विनोद कुमार यादव और नीरज त्रिपाठी ने रमा का स्वागत गुलदस्ता देकर किया। इस दौरान रमा ने बीईओ की कुर्सी पर बैठकर कार्यालय के कामकाज को देखा और समझा। अधिकारियों ने उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका, जिम्मेदारियों और स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था के बारे में बताया। खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह राणा ने कहा कि इस पहल का मकसद लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रेरित करना है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















