Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज के भुवना गांव में पुलिया बनाने की मांग:किसानों की परेशानी दूर...

महराजगंज के भुवना गांव में पुलिया बनाने की मांग:किसानों की परेशानी दूर करने के लिए डीएम को पत्र भेजा

महराजगंज के भुवना गांव में पुलिया बनाने की मांग:किसानों की परेशानी दूर करने के लिए डीएम को पत्र भेजा

महराजगंज के घुघली क्षेत्र के भुवना गांव निवासी गोरख सिंह पुत्र हरिहर सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने गांव से गबरुआ, खड़ेसर और बसंतपुर मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर पुलिया बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिया न होने से किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। गोरख सिंह ने बताया कि इस रास्ते के आसपास किसानों की खेती की जमीन है। एक तरफ रेलवे ट्रैक है, वहीं पश्चिम दिशा में खेत और छठ घाट हैं। पुलिया न होने से किसानों को खेतों तक आने-जाने और खेती के काम करने में परेशानी होती है। उन्होंने जिलाधिकारी से किसानों की समस्या को देखते हुए पुलिया बनाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिया बनने से किसानों को खेतों तक पहुंचने और खेती के काम करने में आसानी होगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat