Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती के बाबा निहाल दास कुटी पर उमड़ी भीड़:सरयू नदी के तट...

बस्ती के बाबा निहाल दास कुटी पर उमड़ी भीड़:सरयू नदी के तट पर स्थित कुटी में दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु

बस्ती के बाबा निहाल दास कुटी पर उमड़ी भीड़:सरयू नदी के तट पर स्थित कुटी में दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु

बस्ती जिले के दुबौलिया विकासखंड में सरयू नदी के तट पर स्थित बाबा निहाल दास कुटी पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही दूर-दराज के इलाकों से भक्त बाबा के दर्शन और पूजा के लिए आने लगे थे। दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा। कुटी परिसर में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। पोखरा बाजार से आए गोल सिंह ने बताया कि बाबा के प्रति लोगों में गहरी श्रद्धा है। सिद्धार्थनगर से आए विक्रम ने कहा कि वह हर महीने यहां दर्शन करने आते हैं, जिससे उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है। कलवारी से पहुंचे राहुल गुप्ता ने बताया कि भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां आते हैं। वे दुखों से मुक्ति और सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं। बाबा निहाल दास कुटी इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का एक खास केंद्र है। मंगलवार को हजारों भक्तों के पहुंचने से कुटी परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat