बलरामपुर में महिलाओं की सुरक्षा, बालिकाओं के सम्मान और समाज में जागरूकता का संदेश लेकर मंगलवार को बलरामपुर की सड़कों पर मिशन शक्ति फेज-6.0 का खास नजारा देखने को मिला। महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी की महिला कैडेट्स ने यातायात संचालन में सहभागिता कर लोगों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। वहीं, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन, मिशन शक्ति के नोडल प्रभारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को यह व्यापक अभियान चलाया गया। शाम करीब 4:30 बजे वीर विनय चौराहे पर महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। संदेश साफ था—सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी तरह की असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल मदद मांगें। इसके लिए वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन पुलिस सेवा 112 के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों की जानकारी देकर बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। जागरूकता अभियान के अगले चरण में शाम करीब 5 बजे एनसीसी की महिला कैडेट्स को नगर कोतवाली का भ्रमण कराया गया। यहां उन्हें थाने में होने वाले विभिन्न कार्यों, पुलिस की कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संतोष मिश्रा, प्रभारी यातायात समेत अन्य पुलिसकर्मी और एनसीसी की महिला कैडेट्स मौजूद रहीं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के साथ समाज को जागरूक और जिम्मेदार बनाना रहा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























