Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शोहरतगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान:शिवपति महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता और संगोष्ठी...

शोहरतगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान:शिवपति महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन


सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला। परिवहन विभाग सिद्धार्थनगर व राष्ट्रीय सेवा योजना ने मिलकर रंगोली प्रतियोगिता व एक संगोष्ठी की। प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने छात्रों को यातायात नियमों का पालन, हेलमेट-सीट बेल्ट का प्रयोग, मोबाइल से दूरी और तेज रफ्तार से बचने की सलाह दी। ट्रैफिक कॉन्स्टेबल रिंकेश त्रिपाठी ने हादसों के आँकड़े व बचाव बताए। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि समर बहादुर सिंह और एआरटीओ संजय सिंह ने सड़क सुरक्षा, ड्राइविंग लाइसेंस व सीट बेल्ट के महत्व पर जानकारी दी। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… रंगोली प्रतियोगिता में बी.एस-सी ग्रुप की रीना प्रजापति को पहला, बी.ए. ग्रुप की ममता यादव को दूसरा स्थान मिला। 12 अक्टूबर की भाषण, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मुख्य अतिथि ने प्रमाणपत्र दिए। डॉ धर्मेन्द्र सिंह, डॉ राम किशोर सिंह, प्रोफेसर मुकेश कुमार, डॉ उमा शंकर प्रसाद यादव, डॉ प्रवीण कुमार, राजू प्रजापति, देवेंद्र सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ जय नारायण त्रिपाठी, डॉ शिष्ट पाल सिंह आदि इस मौके पर मौजूद थे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat