Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सेमगढ़ा चौराहा दुर्गा मंदिर पर नवरात्र का उत्साह:आकर्षक लाइटिंग और सजावट, आज...

सेमगढ़ा चौराहा दुर्गा मंदिर पर नवरात्र का उत्साह:आकर्षक लाइटिंग और सजावट, आज से शुरू होंगी धार्मिक लीलाएं, पूर्व प्रधान ने की तैयारी

सेमगढ़ा चौराहा दुर्गा मंदिर पर नवरात्र का उत्साह:आकर्षक लाइटिंग और सजावट, आज से शुरू होंगी धार्मिक लीलाएं, पूर्व प्रधान ने की तैयारी

श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में सेमगढ़ा चौराहा दुर्गा माता मंदिर पर नवरात्र को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। मंदिर परिसर में माता रानी की मूर्ति स्थापित की गई है, जहां लगातार पूजा-अर्चना चल रही है। चौराहे को आकर्षक लाइटिंग और सजावट से सजाया गया है। आज यहां विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें कलाकार मां दुर्गा और भगवान शंकर के जीवन से जुड़ी लीलाएं दिखाएंगे। अगले 8-9 दिनों तक ऐसे ही धार्मिक कार्यक्रम चलते रहेंगे। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व प्रधान सिपाही लाल ने काफी मेहनत की है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat