![]()
रिसिया-बहराइच में रेलवे के इटकौरी अंडर पास के पास एक बोलेरो का स्टीयरिंग फेल हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। राजेश अपने परिवार के साथ अतरहरी से कमला जोत जा रहे थे। इटकौरी रेलवे अंडर पास के पास अचानक बोलेरो का स्टीयरिंग फेल हो गया और गाड़ी पलट गई। बोलेरो के पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगो ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला व ई-रिक्शा व अन्य माध्यमों से तत्काल सीएचसी रिसिया मे भर्ती कराने की व्यवस्था कराई व परिजनों को सूचित किया। घायलों में इमलिया मटेरा निवासी भूसी देवी (18) पत्नी रिंकू, निर्मला देवी (35) पत्नी दरोगा, राजेश (40) पुत्र बाबादीन, किरन (12) और सुमन (8) पुत्री राजेश निवासी अलीनगर खुर्द शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि निर्मला और किरन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें थीं, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















