श्रावस्ती के महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर एक कार्यशाला हुई। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के तरीके बताए गए। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी से आपदाओं का जोखिम कम होता है। उन्होंने बताया कि नदियों में रुकावट, अवैध खनन और पेड़ों की कटाई आपदा का खतरा बढ़ाती हैं। प्रकृति संरक्षण और जागरूकता जरूरी है। अग्निशमन कर्मी अरविंद सिंह यादव ने विद्यार्थियों को आग लगने के कारण, प्रकार और बचाव के तरीके समझाए। उन्होंने आग के प्रकार के अनुसार सही उपाय अपनाने और अग्निशमन उपकरणों की जानकारी रखने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अध्यक्षता की, संचालन डॉ. आशुतोष मिश्र ने किया। मकसद था विद्यार्थियों को आपदा जोखिम कम करने और समाज में जागरूकता फैलाना।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Bahraich Saryu River Search | NDRF Operation Yuvraj Missing MLA Visit › रामलीला में रामजन्म से ताड़का वध तक का मंचन:जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान, विश्वामित्र के साथ वन गए राम-लक्ष्मण › आवारा कुत्तों से लोगों को जल्द मिलेगी निजात:बहराइच जिलाधिकारी राजेश पांडे शेल्टर हाउस बनाने के दिए निर्देश › ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























