Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश 50वीं वाहिनी SSB बलरामपुर ने नेपाल में वॉलीबॉल मैच जीता:बलरामपुर में APF...

50वीं वाहिनी SSB बलरामपुर ने नेपाल में वॉलीबॉल मैच जीता:बलरामपुर में APF नेपाल को 3-1 से हराया, खेल से मजबूत हुए भारत-नेपाल संबंध

50वीं वाहिनी SSB बलरामपुर ने नेपाल में वॉलीबॉल मैच जीता:बलरामपुर में APF नेपाल को 3-1 से हराया, खेल से मजबूत हुए भारत-नेपाल संबंध

बलरामपुर में भारत और नेपाल के बीच दोस्ती बढ़ाने के लिए नेपाल के तौलिहवा में एक वॉलीबॉल मैच हुआ। यह मैच 28वीं बटालियन सशस्त्र प्रहरी बल (APF) नेपाल ने आयोजित किया था। इसमें 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बलरामपुर की टीम ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले में SSB बलरामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए APF नेपाल को 3-1 से हरा दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन दिखाया। इस मुकाबले से दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच तालमेल और सहयोग बढ़ाने में मदद मिली। SSB बलरामपुर की टीम ने अच्छे तालमेल और खेल से लगातार बढ़त बनाई और जीत हासिल की। यह आयोजन सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच दोस्ती मजबूत करने का एक जरिया भी था। ऐसे मौके जवानों को एक-दूसरे से बात करने और अनुभव बांटने का अवसर देते हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat