Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Jadar Bal Krida Pratiyogita | Students Talent Show Winners List 2026

Jadar Bal Krida Pratiyogita | Students Talent Show Winners List 2026

Jadar Bal Krida Pratiyogita | Students Talent Show Winners List 2026

सुरेन्द्र कुमार प्रजापति | छपिया(महाराजगंज सदर), महराजगंज1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की एनपीआरसी स्तरीय स्पर्धा पूमा जड़ार में हुई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रमोद पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में सौहरौना तिवारी के अरुण पहले और जड़ार के अनूप दूसरे रहे। 100 मीटर में जड़ार के अमित पहले और सौहरौना तिवारी के आशीष दूसरे। 200 मीटर में जड़ार के अमित पहले और टेढ़वा के अमन दूसरे स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में रामपुर खुर्द की कृति पहले और जड़ार की आफरीन दूसरे। 100 व 200 मीटर दौड़ दोनों में जड़ार की आफरीन पहले और रामपुर खुर्द की प्रीति दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में राजमंदिर के रोशन पहले और जड़ार के आकाश दूसरे। 200 मीटर में राजमंदिर के विनय पहले और सोहरौना के प्रिंस दूसरे रहे।

जूनियर बालिका 100 व 200 मीटर दौड़ दोनों में जड़ार की साजिया पहले और मुड़िला चौधरी की अंशिका दूसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में जड़ार पहले और सोहरौना तिवारी दूसरे। जूनियर बालिका कबड्डी में सोहरौना तिवारी पहले और जड़ार दूसरे। खो-खो प्राथमिक बालक व बालिका दोनों में रामपुर खुर्द पहले। जूनियर बालक खो-खो में सोहरौना तिवारी पहले और जड़ार दूसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में आशुतोष बालियन, रामनिवास संदीप शर्मा, अजित प्रताप सिंह शामिल थे। नागेन्द्र चौहान, रामेश्वर मौर्य समेत कई शिक्षक इस दौरान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat