चंद्रभान यादव | बर्डपुर(सिद्धार्थनगर), सिद्धार्थनगरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु में डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को निर्माणाधीन विपश्यना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगति देखी और संस्था को समय पर, उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।
केंद्र में पर्यटकों के लिए टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर, प्रशासनिक भवन, मेस ब्लॉक, महिला-पुरुष आवास, गार्ड रूम, सब स्टेशन रूम, मेडिटेशन ब्लॉक बन रहे हैं। ओपन एयर थिएटर व परिसर विकास के काम भी शामिल हैं।


अधिकारियों ने बताया कि आवास, मेस, इन्फॉर्मेशन सेंटर, प्रशासनिक भवन के फर्श पर टाइल्स लग चुकी हैं। मेडिटेशन ब्लॉक के डोम स्लैब भी बन गई। सौंदर्यीकरण व अन्य विकास कार्य अभी जारी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि समीक्षा के बाद 20 जनवरी 2026 को यूसी शासन को भेजा जा चुका है। डीएम ने बचे कामों को गुणवत्ता मानकों के हिसाब से पूरा करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ. ज्ञान प्रकाश समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026












