Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर में एसपी ने जनसुनवाई की, सख्त निर्देश दिए:भूमि विवाद, धोखाधड़ी और...

बलरामपुर में एसपी ने जनसुनवाई की, सख्त निर्देश दिए:भूमि विवाद, धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड की शिकायतें सुनीं; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बलरामपुर में एसपी ने जनसुनवाई की, सख्त निर्देश दिए:भूमि विवाद, धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड की शिकायतें सुनीं; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के सख्त निर्देश दिए। इसका मकसद जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ाना है। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड और महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें आईं। एसपी ने हर मामले को गंभीरता से सुना। उन्होंने साफ कहा कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच कर समय पर कार्रवाई करने को कहा गया। भूमि विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग को मिलकर काम करने के निर्देश दिए। साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर एसपी ने साइबर सेल को 24 घंटे में शिकायतकर्ताओं से संपर्क करने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने की हिदायत भी दी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat